राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया | राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया | राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं |
इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल श्री सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया |


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग