देव रावत (राष्ट्रीय दिया समाचार) उत्तरकाशी
उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में मस्जिद के खिलाफ देवभूमि विचार मंच की ओर से आज महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में हिंदूवादी नेता पहुंचे हैं। वहीं, हैदराबाद के तेज तर्रार विधायक टी राजा भी पहुंचे। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और स्वामी दर्शन भारती भी महापंचायत में शामिल हुए। विधायक चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी को धार्मिक नगरी घोषित करेंगे। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। हैदराबाद के विधायक टी राजा ने कहा कि मैं उत्तरकाशी और उत्तराखंड के लोगों को जगाने आया हूं कि एक हो जाओ। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ चाय पर चर्चा करने का सुझाव दिया।कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री किस तरह से अवैध मस्जिद मजारों और अवैध कब्जा करने वालों को सबक सिखाते हैं, वह स्टाइल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भी सीखने की जरूरत है। वही स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि उतराखंड की डेमोग्राफी जिस तेजी से बदली है यह देवभूमी के लिए शुभ संदेश नही है बाहरी प्रदेशो से आये अल्पसंख्यक समाज ले लोगो ने पहाड मे आकर लव जिहाद लैड जिहाद और थूक जिहाद कर चला कर देवभूमी को अपवित्र करने का काम किया है जिस पर धामी सरकार को कठोर कार्यवाई करने की आवश्यकता है।बता दें कि यहां बीते चार माह से मस्जिद विवाद शांत होता नजर नहीं आ रहा है। बीते 24 अक्तूबर को मस्जिद के खिलाफ संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ ने जनाक्रोश रैली निकाली थी, जिसमें पथराव और लाठीचार्ज की घटना में 9 पुलिसकर्मी सहित 27 लोग घायल हुए थे। वहीं, अब विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर देवभूमि विचार मंच रामलीला मैदान में महापंचायत का आयोजन करने जा रहा है। इस आयोजन को गत शुक्रवार देर शाम प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी थी।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा