March 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड में यहाँ बहन को ससुराल छोड़ने गए भाइयों को मिले डण्डे व पत्थर, वीडियो वायरल।

उत्तराखंड में यहाँ बहन को ससुराल छोड़ने गए भाइयों को मिले डण्डे व पत्थर, वीडियो वायरल……

देहरादून: बहन को ससुराल छोड़ने गए दो भाईयो पर बहन के ससुरालियों ने डंडों व पत्थरो से हमला कर दिया। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है। वही इस पूरी वारदात के वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

मामला रुद्रपुर कोतवाली अन्तर्गत प्रीत विहार का है जहां खेड़ा वार्ड 18 निवासी शानू व उसका छोटा भाई मोनीश अपनी बहन शमा को प्रीत विहार फेस- 2 में उसकी ससुराल छोड़ने के लिए गया था कि तभी अचानक उसके ससुराल वाले ससुर इस्लाम नवी सास सहकुरन, देवरानी रेशमा ननद नगमा।

नंदोई परवेज व मिस्कीन ने एक राय होकर उसके ऊपर लाठी डंडों से हमला बोल दिया तथा उसके ऊपर पथराव कर दिया जिसमें वह चोटिल हो गए बीच बचाव करने आई उसकी की बहन को भी उक्त लोगों ने नहीं छोड़ा और उसके साथ भी मारपीट कर दी। पीड़ित ने इस मामले में रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर सोपी है।

वही इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले को पुलिस ने संज्ञान में लिया है वही सीओ सिटी निहारिका तोमर ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

You may have missed

Share