उत्तराखंड में यहाँ जंगल की आग पहुंची घरों तक, चपेट में आने से झुलसी महिला, इलाज के दौरान हुई मौत……
पौड़ी: उत्तराखंड में जंगलों की आग ने अब विकराल रूप धारण कर दिया है। इसी आग की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला बुरी तरह से झुलस गई। आनन फानन में परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने से डाक्टरों ने उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। जहां देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि परखुंडे (घास के ढेर) को बचाने के चलते महिला आग की चपेट में आ गई।
पौड़ी जिला मुख्यालय के जंगलों में बीते दिनों से धधक रही आग अब घरों तक पहुंचने लगी है। बीते शनिवार को पौड़ी तहसील क्षेत्र के बनगढ़स्यूं-2 के थापली गांव के जंगलों में लगी आग खेतों तक पहुंच गई।
राजस्व उप निरीक्षक (आरएसआई) राजेंद्र सिंह ने बताया कि बीते शनिवार को थापली गांव के जंगल में आग लगी थी। इसी बीच आग तेजी से खेतों की ओर होते हुए घर के समीप परखुंडे तक पहुंच गई। आग को परखुंडे की ओर आते देख सावित्री देवी (65) घास को उतारने लगी।
तभी तेज हवा चली और घास ने आग पकड़ ली।पति कृपाल सिंह व अन्य परिजनों से आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन महिला काफी झुलस चुकी थी।
परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी गंभीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। बता दें कि देर रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। आरएसआई राजेंद्र सिंह के मुताबिक, दैवीय आपदा के चलते मौत होने पर महिला के परिजनों को आपदा मद से आर्थिक सहायता दी जाएगी।


More Stories
मुज़फ्फरनगर की थाना नईमण्डी पुलिस ने गैंगस्टर के अभियोग में वांछित 01 शातिर गैंगस्टर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस किया बरामद।
मुज़फ्फरनगर की भोपा पुलिस ने गौशाला के लिए ज़मीन तलाश रहे महात्मा से ठगी करने वाले गिरोह के 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों ने महात्मा के साथ फ़र्ज़ीवाडा कर हड़प लिए थे करीब 29 लाख रूपये, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से ठगी गई रकम को भी किया बरामद,एसएसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम पर की 25 हज़ार के ईनाम की बौछार !
डीएम के निर्देश पर प्रशासन ने जब्त किये होटलों और रेस्टोरेंटो से 15 गैस सिलेंडर,हड़बड़ी मे बुक किये 200 गैस सिलेंडर खाली ना होने के चलते वापस पहुचे गैस गोदाम,ज़िलें मे गैस की कोई कमी नहीं है जरूरत के हिसाब से सभी को मिल रही है रसोई गैस – डीएम सविन बंसल !