उत्तराखंड में यहाँ कलयुगी बेटे ने की अपनी ही माँ की हत्या……
हरिद्वार: कलयुगी बेटे ने की अपनी ही माँ की हत्या- हरिद्वार स्थित थाना पथरी क्षेत्र में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां की हत्या महज नशे के कारण कर दी।
नशेड़ी बेटे ने अपनी मां से स्मैक के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से मना करने पर उसने अपनी मां के सिर पर फावडे से वार कर दिया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी।
हरिद्वार स्थित गांव धनपुरा निवासी सावन कुमार 20 वर्ष ने अपनी माँ कमलेश 50 वर्ष पत्नी सूरजभान की सर पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक ने शव को बाथरूम के अंदर डाल दिया।
सूचना पर पहुची पुलिस ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि आरोपी सावन स्मैक का नशा करता था। लक्सर सीओ निहारिका सेमवाल ने बताया महिला के छोटे पुत्र द्वारा महिला की हत्या की गई है जो नशे का आदि है। आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

More Stories
ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही,सत्यापन के दौरान मिले संदिग्धों को दो बसों मे भरकर पहुंची थाने,एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र की मिश्रित आबादी क्षेत्र मे चलाया गया सघन सत्यापन अभियान।
गैस की कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने की छापेमारी,होटलों ढाबो और रेस्ट्रोरेंटो से 36 घरेलु गैस सिलेंडर किये जब्त !
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत