राजधानी देहरादून के थाना रायपुर मे एक ठगी का मामला सामने आया है जहां एक पुष्पा नाम की जालसाज महिला ने खुद को सचिवालय में तैनात बताकर आठ पूर्व सैनिकों से नौकरी के नाम पर करीब 20 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व सैनिकों को उपनल और सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर इस ठगी को अंजाम दिया गया है एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि राकेश चंद्र निवासी बड़ोवाला शिमला बाईपास ने शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अधोईवाला में रहने वाली पुष्पा शाह ने उनसे गत वर्ष नवंबर में मुलाकात की थी। पुष्पा ने खुद को सचिवालय में तैनात बताया था। कहा था कि वह एनजीओ भी चलाती है।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर