राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। स्वास्थ्य सचिव एवं प्रभारी सचिव यात्रा डॉ. आर. राजेश कुमार ने यात्रा रूट के विभिन्न पड़ावों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रीनगर में अधिकारियों के साथ मुलाकात करते हुए यात्रा को सफल बनाने बनाने को कहा। प्रभारी सचिव यात्रा ने कहा कि चारधाम यात्रा सुचारू ढंग से चल रही है। नेशनल हाईवे पर कहीं भी जाम की स्थिति नजर नहीं आ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी छोटी-मोटी दिक्कतें हैं उनका जिले के अधिकारियों के साथ बैठकर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए 50 स्क्रीनिंग प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक एक लाख 20 हजार से ज्यादा यात्रियों की स्क्रीनिंग कर चुका है। इनमें 50 साल से ऊपर और उससे नीचे आयु वर्ग के यात्री शामिल हैं। यात्रा को देखते हुए 26 मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाए गए हैं। इनमें डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मुस्तैद हैं।उनके द्वारा यात्रा मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सड़क आदि का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की जांच के लिए विशेष तौर पर मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला तैनात की गई है। मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर