मरीजो के साथ बद-सलूकी करने वाले डाक्टर पर गिरी गाज, स्वास्थ्य सचिव डा0 आर राजेश कुमार ने किया निलंबित,नशे की हालत मे परिजन और 108 कर्मियो से किया था दुर्व्यवहार,कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी कहे थे अपशब्द।
देहरादून। आपातकालीन सेवा 108 के कर्मियों और मरीजों के तीमारदारों से बदसलूकी करने वाले चिकित्सा अधिकारी पर निलंबन की गाज गिरी है।
जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नशे की हालत में मौजूद आपातकालीन सेवा 108 के कर्मियों और मरीजों के तिमारदारो से बदसलूखी करने के मामले में चिकित्सा अधिकारी डा.शिवकुमार को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने निलंबित कर दिया है।
सतपुली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डा.शिवकुमार के चिकित्सालय में मौजूद 108 कर्मियों और मरीजों के तिमारदारों से बदसलूखी करने के मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ज्ञात हो कि 19 दिसंबर को पौड़ी जनपद के सतपुली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी शिवकुमार का मामला उनके संज्ञान में आया था। जिसके बाद निलंबन की कार्यवाही की गई ।
More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश