
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत द्वारा दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में 5 करोड़ की लागत कार्य जिसमें पांच लिफ्ट ओपीडी तथा आईपीडी को मिलाने वाले पुल का उद्घाटन किया गया देहरादून: दून मेडिकल कालेज अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को अब पुरानी बिल्डिंग से नई ओपीडी बिल्डिंग में आने-जाने के लिए अब सड़क पार नहीं करनी पड़ेगी। दोनों बिल्डिंग को जोडऩे वाले फुटओवर ब्रिज का संचालन शुरू कर दिया गया है। वहीं, अस्पताल की कैथ लैब भी एक माह के भीतर शुरू हो जाएगी। इसके अलावा कैंसर के मरीजों को भी यहां समुचित उपचार मिलेगा। अस्पताल में जल्द रेडियोथेरेपी भी शुरू की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, क्षेत्रीय विधायक खजान दास, महापौर सुनील उनियाल गामा व चिकित्सा शिक्षा सचिव डा. आर राजेश कुमार ने शुक्रवार को दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में ओपीडी व आइपीडी को मिलाने वाले पुल, पांच लिफ्ट सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने उन्हें कैथ लैब की स्थलीय निरीक्षण कराया। उन्होंने बताया कि अगले एक माह में कैथ लैब की सुविधा आम जनमानस के लिए उपलब्ध हो जाएगी। मंत्री ने 575 बेड के निर्माणाधीन ब्लाक का भी निरीक्षण किया। प्राचार्य ने बताया कि अगले दो वर्षों में दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में 12 सौ से अधिक बेड हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्डियोलाजी व यूरोलाजी की सुविधा के बाद अगला लक्ष्य चिकित्सालय में रेडियोथेरेपी की सुविधा शुरू करने का है। जिसके लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। यह सुविधा शुरू होने से कैंसर के मरीजों को सभी सुविधाएं अस्पताल में उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल व क्षेत्रीय विधायक खनान दास ने चिकित्सालय को अपनी निधि से 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
उद्घाटन कार्यक्रम में माननीय राज्यसभा सांसद नरेश बंसल क्षेत्रीय विधायक खजान दास जी मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा जी स्वास्थ्य सचिव श्री आर राजेश कुमार भी उपस्थित थे

निवेशक तथा प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी को तथा अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों को कैथ लैब की स्थलीय निरीक्षण कराया तथा यह बताया कि अगले एक माह में कैथ लैब सुविधा आम जनमानस के लिए उपलब्ध हो जाएगी माननीय मंत्री जी द्वारा 575 बेड वाले बनने वाले अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया
प्राचार्य द्वारा बताया गया कि अगले 2 वर्षों में दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में 12 सौ से अधिक बैड हो जाएंगे जोकि आम जनमानस के लिए अत्यधिक उपयोगी होगा
माननीय राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल जी ने चिकित्सालय हेतु अपनी निधि से ₹1000000 चिकित्सालय को देने की घोषणा की

क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री खजान दास जी द्वारा अपनी विधायक निधि से ₹1000000 चिकित्सालय को देने की घोषणा की
निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉक्टर आशुतोष सयाना ने बताया कि कार्डियोलॉजी तथा यूरोलॉजी की सुविधा के बाद अगला लक्ष्य दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में कैंसर के इलाज के लिए रेडियोथैरेपी की सुविधा के लिए जल्द ही कार्य योजना बनाई जा रही है जिससे कि प्रदेश में कैंसर के मरीजों के लिए सभी सुविधाएं दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में ही उपलब्ध हो जाएंगी


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग