
हरियाणा के कुख्यात बदमाश नरेंद्र राठी को देहरादून पुलिस ने मसूरी में गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस को लोडेड तमंचा और तीन जिंदा कारतूस मिले है. आरोपी को मसूरी कोतवाली क्षेत्र के कोलूखेत पुलिस चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया गया है.नरेंद्र राठी हरियाणा का कुख्यात बदमाश है. राठी पर हरियाणा में 302 का मुकदमा भी दर्ज है. इसके अलावा राठी पर दो हत्याओं को आरोप भी है. वहीं राठी ने एक व्यक्ति गोली मारने का भी आरोप है. मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि मसूरी पुलिस को 112 में कॉल प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मसूरी से देहरादून की ओर खुली गाड़ी में पिस्टल लहराता हुआ जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई.
मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी के मुताबिक सभी चेक पोस्टों पर पुलिस को अलर्ट किया गया. मसूरी कोलूखेत चैकपोस्ट पर सब इंस्पैक्टर जितेन्द्र राणा अपनी पूरी टीम के साथ मुस्तैदी से चैकिंग पर जुट गये थोड़ी देर बाद मसूरी की ओर से काले रंग की स्कॉर्पियो आती हुई दिखी. स्कॉर्पियो की रफ्तार देख कर पुलिस ने शक के आधार पर गाडी को रुकवाया तो उसमें पांच लोग बैठे हुए थे. पुलिस ने जब उनकी तलाशी तो एक व्यक्ति के पास से लोडेड तमंचा और तीन जिंदा कारतूस मिले लोडेड तमंचा देखते ही पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए बदमाश को काबू मे करते हुए तमंचा कब्जे मे ले लिया पकडे गये आरोपी की पहचान हरियाणा के कुख्यात बदमाश नरेंद्र राठी के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. नरेंद्र राठी हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है. वहीं स्कॉर्पियो में बैठे चार अन्य लोगों को पुलिस ने चालानी कार्रवाई कर छोड़ दिया. पुलिस अभी नरेंद्र राठी के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है ।

More Stories
मुज़फ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !
जेल से बाहर खुली हवा रास नहीं आई शातिर वाहनचोर को, जेल से बाहर आते ही चुरा लिया वाहन, देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे फिर पंहुचा दिया जेल !
नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा को किया पुनर्जीवित,मुख्यमंत्री के मागदर्शन में जिला प्रशासन ने 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को कराया दोबारा शुरू,पिता की मृत्यु उपरान्त आराध्या; माही चौहान; सोफिया अल्वी; अनुष्का शर्मा; हर्षिता की बीकॉम शिक्षा पर आये संकट तक अभिभावक बना जिला प्रशासन !