February 11, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार की रुड़की पुलिस ने दो शातिर मोबाइल झपटमारो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से लुटे हुये दो मोबाइल किये बरामद, राह चलते लोगो मे हाथों से फ़ोन छीनकर हो जाते थे फरार !

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

हरिद्वार की कोतवाली रूडकी पुलिस ने दो मोबाइल स्नैचरो को गिरफ्तार करते हुए 02 मोबाइल बरामद किये है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनाँक 08.02.26 को वादी मुकदमा अरविंद कुमार पुत्र स्वर्गीय बलजीत सिंह ग्राम मटका कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के द्वारा तहरीरी सूचना दी की दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल फोन रियलमी छीनकर ले गए हैं इसके संबंध में कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 34/ 26 धारा 304 (2)BNS बनाम अज्ञात मुकदमा दर्ज कराया गया।

जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज चेक कर गहन पतारसी सुरागरसी करते हुए दिनांक 10.02.2026 को साहिल पुत्र इनाम व सुहेल पुत्र स्वर्ग तालिब को नगर निगम चौराहे से आगे रुड़की से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी किए गए 2 मोबाइल बरामद किए गए।

*गिरफ्तारी अभियुक्त का विवरण*

1- साहिल पुत्र इनाम निवासी बदा रोड माहीग्रान कोतवाली रुड़की

2. सुहेल पुत्र स्वर्ग तालिब निवासी उपरोक्त

 

*बरामदगी का विवरण –*

01 मोबाइल फोन. OPPO A-15

01 मोबाइल फोन रियलमी

 

*पुलिस टीम*

उ0नि0 चंद्र मोहन सिंह

हेड कांस्टेबल यूनुस बाग

कांस्टेबल राजेश देवरानी

कानि0 वीरेंद्र

कानि0 शूरवीर सिंह

कांस्टेबल चालक मुकेश

You may have missed

Share