
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार kibकोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशा पर चाइनीज़ माँझे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 133 गट्टू चाइनीज मांझा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा थाना क्षेत्र में अलग–अलग पुलिस टीमों का गठन कर अवैध रूप से चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में टीम द्वारा संपूर्ण ज्वालापुर बाजार क्षेत्र में पतंग एवं मांझा बेचने वाली दुकानों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान में एक बंद कमरे के अंदर भारी मात्रा में अवैध चाइनीज मांझा रखा गया है।
सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर। कमरे का दरवाजा खोलकर चेक किया गया तो एक व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर ही पकड़ लिया गया।
पूछताछ एवं तलाशी लेने पर आरोपी ने अपना नाम दानिश पुत्र तय्यब, निवासी मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार बताया। कमरे के अंदर रखे 02 प्लास्टिक के कट्टों को खोलकर चेक किया गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध चाइनीज मांझा (कुल 133 गट्टू) बरामद हुआ।
बरामद चाइनीज मांझा को मौके पर ही सील कर नमूना मोहर तैयार किया गया तथा आरोपी को जुर्म से अवगत कराते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
अवैध चाइनीज मांझे की बिक्री के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मु0अ0सं0 64/2026 अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही
*नाम पता आरोपित*
दानिश पिता का नाम तय्यब पता मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
133 गट्टू अवैध चाइनीज मांझा
*पुलिस टीम*
1. वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर – खेमेन्द्र गंगवार
2. अपर उप निरीक्षक – गंम्भीर तोमर
3. हेड कांस्टेबल – गोवर्धन प्रसाद
4. कांस्टेबल – गणेश तोमर
5. कांस्टेबल – अमित गौड़
6. कांस्टेबल – राजेश बिष्ट
7. कांस्टेबल – ताजबर सिंह

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग