
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की थाना भगवानपुर पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूमने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस को दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध चाकू बरामद किये है आपको बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर पूर्णता अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में भगवानपुर से पुलिस टीम द्वारा दौराने चैंकिग अलग–अलग स्थानो से आरोपी(1) मोहिन पुत्र इमरान निवासी चौल्ली शबाबुद्दीन थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को छापुर रोड पर आम के बगीचे के पास से एक अवैध चाकू के साथ पकडा गया व आरोपी (2) शाहरुख पुत्र मुर्तजा निवासी ग्राम सिकन्दरपुर भैंसवाल कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार को ग्राम सिकन्दरपुर से ग्राम दौडबसी को जाने वाली रोड से एक अवैध चाकू के साथ पकडा गया।
पकडें गये आरोपियों के विरुद्ध थाना भगवानपुर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किये गया l
*नाम पता आरोपी*
1- मोहिन पुत्र इमरान निवासी चौल्ली शबाबुद्दीन थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार।
2- शाहरुख पुत्र मुर्तजा निवासी ग्राम सिकन्दरपुर भैंसवाल कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी*
1- 02 नाजायज चाकू
*पुलिस टीम*
1- का0 संजय नेगी
2- का0 मुकेश नौटियाल
3-का0 संजीव यादव
4-का0 परम सिंह

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार