
राजीब शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
वर्ष 2025 के अंतिम दिन हरिद्वार पुलिस ने आमजन को एक बड़ी सौगात देते हुए खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में चल रही ऑपरेशन रिकवरी मुहिम के तहत करीब सिडकुल पुलिस ने ₹50 लाख से अधिक बाजार कीमत के कुल 126 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।इन मोबाइलों की वापसी से उन सैकड़ों लोगों के चेहरों पर रौनक लौट आई है, जो अपने कीमती मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद तक छोड़ चुके थे। सिडकुल कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जब मोबाइल उनके असली स्वामियों को सौंपे गए, तो भावुक नागरिकों ने हरिद्वार पुलिस का आभार जताया।मोबाइल रिकवरी अभियान में भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुमशुदा मोबाइल की IMEI संख्या के आधार पर तकनीकी विश्लेषण कर पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। यह पोर्टल न केवल मोबाइल की लोकेशन पता लगाने में सहायक साबित हो रहा है, बल्कि चोरी के मोबाइलों के अवैध उपयोग पर भी प्रभावी रोक लगा रहा है।एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है। ऑपरेशन रिकवरी इसी सोच का परिणाम है, जिसके चलते हरिद्वार पुलिस तकनीक का बेहतर उपयोग कर जनता का विश्वास मजबूत कर रही है।
एसएसपी डोबाल ने आम नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते मोबाइल को ट्रेस किया जा सके।वर्ष 2025 के अंतिम दिन हरिद्वार पुलिस की यह उपलब्धि न केवल एक सफल पुलिसिंग का उदाहरण है, बल्कि नए वर्ष में आमजन के लिए सुरक्षा और भरोसे का मजबूत संदेश भी देती है।

बरामद मोबाइल फोनों का विवरण-*
1. I-phone -04
2. Oppo-24
3. Nothing-11
4. Samsung-17
5. Realme-22
6. MI-10
7. Vivo -29
8. IQ-13
*पुलिस टीम-*
1-ASP निशा यादव IPS
2-थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
3- SSI देवेंद्र तोमर
4-हे0का0 विवेक यादव
5-हे0का0 देवेन्द्र चौधरी
6-म0का0 निधि

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार