March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

अवैध रूप से पशु कटान करने वालो पर हरिद्वार पुलिस ने की कार्यवाई ,400 किलो अवैध मांस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, अपनी दुकान मे ही बिना लाईसेंस का कर दिया था पशु का कत्ल।

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

कोतवाली ज्वालापुर को सूचना प्राप्त हुई 01व्यक्ति मौहल्ला कस्सावान चौधरी वाली गली छोटी पुलिया के पास गली में दुकान के अन्दर गौकशी व अवैध पशु कटान कर रहा है।उक्त सूचना से पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को अवगत कराकर तत्काल पुलिस टीम मौके पर रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा कस्सावान छोटी पुलिया गली में दुकान पर लोहे के गेट को खोलकर अंदर देखा तो दुकान में एक व्यक्ति अवैध भैंस वंशीय पशु काट रहा था जिस को मौके पर धर दबोचा।

नाम व पता पूछने पर अपना नाम आरिफ पुत्र इकबाल निवासी मौहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार बताया जिसके कब्जे से 400 किलोग्राम अवैध भैंस वंशीय मांस व काटन के उपकरण बरामद हुए ।बरामद काटे पशु मांस को चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में नष्ट किया गया।आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*नाम पता आरोपी*

आरिफ पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।

 

*बरामदगी*

1-400 किलोग्राम भैंस वंशीय मांस

2-कटान के उपकरण

 

*पुलिस टीम*

1-प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी

2-कां0732 गणेश तोमर

3-कां0474 राजेश बिष्ट

4-कां044 सुनील शर्मा

You may have missed

Share