
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
*हरिद्वार पुलिस के जवान बने संकटमोचक, जनता कर रही इस काम की तारीफ*
*गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक को समय रहते पहुंचाया अस्पताल*
दिनांक 20.03.2023 की सांय आर्य नगर चौक हरिद्वार के पास बैटरी रिक्शा पलटने के कारण चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे चेतक के जवान हसलवीर रावत और गणेश तोमर ने तत्काल ऑटो की मदद से घायल को रानीपुर मोड़ स्थित सिटी अस्पताल पहुंचाया।
स्थिति गंभीर होने के चलते डॉक्टरों की सलाह पर बिजनौर स्थित नहटौर थाने से मदद लेकर चेतक कर्मियों द्वारा घायल के पिता को दुर्घटना के बारे में सूचित कर प्राथमिक उपचार शुरु कराया गया। परिजन के अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर वापस गए जवानों ने आज दिनांक 24.03.2023 को अस्पताल जाकर जब घायल अंकित का हाल जानने की कोशिश की तो अंकित के पिता विनोद द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय रहते आप मदद न करते तो हमारा पुत्र आज हमारे बीच न होता।


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग