
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन की अफ़वाह को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुये आज देर सांय मंगलौर क्षेत्र के ग्राम खेड़ा जट में स्थानीय जनता के साथ चौकी प्रभारी नारसन हेमदत्त भारद्वाज द्वारा रात्रि चौपाल आयोजित की गई, जिसमें वर्तमान में देहात क्षेत्र में फैल रही ड्रोन के माध्यम से रेकी/चोरी की अफवाहों के संबंध में जनता को जागरूक किया गया तथा ड्रोन तथा रात्रि में चलने वाले प्लेन के बीच अंतर समझाए गए।
इस दौरान ड्रोन दिखाकर व उड़ाकर डिमॉन्ट्रेशन देकर सभी को सही जानकारी उपलब्ध कराई गई ।
साथ ही शरारती तत्वों को भी आगाह किया गया कि ड्रोन उड़ाकर अगर किसी व्यक्ति के द्वारा क्षेत्र में आमजन को भयभीत करने का काम किया तो उसके ख़िलाफ़ हरिद्वार पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।पूर्व में भी पुलिस द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है। चौपाल के माध्यम से आमजन से अपील की कि अफवाहों से बचें तथा जो लोग अफवाह फैला रहे हैं उनकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश