
रिपोर्ट =राजीव शास्त्री बहादराबाद
*कबाड़ फेरी वालों को किराए पर रखने वालों पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही*
*सत्यापन न करने पर 2 लाख 10 हज़ार का जुर्माना*
*कोतवाली ज्वालापुर*
स्ट्रीट क्राइम पर रोक लगाने के लिए गंभीरता के साथ सत्यापन अभियान चलाए जाने हेतु एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में हरिद्वार पुलिस ने कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सुभाषनगर में स्थित प्लॉट में असम के रहने वाले 21 कबाड़ फेरी करने वाले व्यक्तियों के सत्यापन न होने पर प्लॉट स्वामी आदिल पुत्र जान मोहम्मद निवासी नीलखुदना ज्वालापुर पर ₹1,10,000/- व हुसैन अहमद पुत्र ग़ुलाम नवी निवासी मोहल्ला पावधोई ज्वालापुर पर ₹1,00,000/- जुर्माना किया गया।
क्षेत्र में रहने वाले गैर राज्य के सभी फेरी वालों की सूची तैयार की जा रही है जिनका भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।

More Stories
गैस की कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने की छापेमारी,होटलों ढाबो और रेस्ट्रोरेंटो से 36 घरेलु गैस सिलेंडर किये जब्त !
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में