March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार पुलिस ने फौजी के घर मे हुई चोरी का किया पर्दाफाश, चोरी गई ज्वैलरी सहित चार शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, सपेरा गैंग के चोरो ने खिडकी तोड कर दिया था चोरी की घटना को अंजाम।

राजीव शास्त्री( राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

भारतीय सेना में तैनात ग्राम टिहरी डोब नगर पथरी निवासी अजय थलवाल पुत्र स्वर्गीय वीर सिंह थलवाल द्वारा दिनांक 17/7/2024 को थाना पथरी में शिकायती प्रार्थनापत्र देकर बताया कि अज्ञात लोगों ने उनके घर में रखे सोने चांदी के लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए हैं। शिकायत के मुताबिक थाना पथरी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

 

थाने से कुछ दूरी पर ही सरहद की सुरक्षा कर रहे फौजी के घर चोरी होने के प्रकरण को गंभीरतापूर्वक लेकर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर गठित टीम ने कड़ी मेहनत मशक्कत करते हुए साइंटिफिक एविडेंस जुटाने के साथ-साथ मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

 

सुराग के आधार पर एक्टिव किए मुखबिर द्वारा दी गई सटीक सूचना पर दिनांक 28/7/2024 को पुलिस टीम ने पहाड़ी बस्ती रेलवे ट्रैक से चार संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में चारों संदिग्ध द्वारा वारदात अंजाम देने की बात कबूलने पर उनकी निशानदेही पर चोरी किया गये सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गए।

 

आरोपियों को बाद विधिक कार्यवाही नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

*दर्ज मुकदमा-* 419/2024

*धारा-* 331(2),305(क),317(2),315 BNS

 

*पकड़े गए आरोपित-*

1- रोहतास नाथ उर्फ वासु उर्फ बोबा पुत्र सुमेंद्र नाथ

2- ललित नाथ उर्फ टिपरी पुत्र अशोक नाथ

3- अभिषेक नाथ पुत्र सेवक नाथ

4- अक्षय नाथ पुत्र सेवक नाथ समस्त निवासी सपेरा बस्ती घोसीपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

 

*बरामदगी-*

1- एक हार पीली धातु

2- एक छोटा पेंडेंट पीली धातु

3- दो जोड़ी पाजेब

4- चार जोड़ी बिछुए

5- एक मांग टीका पीली धातु

6- एक गुलबंद पीली धातु

7- एक छोटी गोल नुमा जोड़ी वाली पीली धातु

8- एक पेंडेंट पीली धातु

9- तीन जोड़ी पाजेब

10- एक चैन पीली धातु

11-एक अंगूठी पुरुष पीली धातु

12-एक छोटी डिब्बी के अंदर पीली धातु के छोटे टुकड़े

13- तीन जोड़ी पाजेब

14- एक मंगलसूत्र पीली धातु

15- एक लेडीज अंगूठी पीली धातु

16- एक जोड़ी झुमके पीली धातु

17- दो जोड़ी पाजेब

 

*पुलिस टीम-*

 

सुश्री निहारिका सेमवाल – क्षेत्राधिकार लक्सर

1-रविंद्र कुमार – थानाध्यक्ष पथरी

2- उ.नि.राजेंद्र पंवार

3- उ.नि.नवीन चौहान

4- उ.नि. विपिन कुमार

5- म.उ.नि. शाहिदा परवीन

6- कां मुकेश चौहान

7- कां सुखविंदर

8- कां दीपक चौधरी

9- कां जितेंद्र पुंडीर

10-कां सुशील कुमार

You may have missed

Share