
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
विनोद सिंह बिष्ट निवासी गणेशपुर कोतवाली गंगनहर ने शिकायत देते हुए बताया कि दिनाक 25.08.23 को 115300658797 न0 का पार्सल SURAT गुजरात से आया था जिसमे कि STEEL के तार बनाने मे प्रयोग होने वाले WIRE DRWING DiE कुल 175 डाई सील बंद पार्सल (कीमत लगभग 3 लाख रुपये) में रखे हुए थे। मालवीय चौक रूड़की कार्यालय में रखे उक्त पार्सल को किसी अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया है।
उक्त बहुमूल्य स्टील डाई के चोरों द्वारा दुरुपयोग के सम्भावना के दृष्टिगत घटना की गम्भीरता को देखते हुए अभियोग के अनावरण हेतु एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन पर अलग-अलग पुलिस टीम का गठन कर क्षेत्र में रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा माल मुल्जिमान की तलाश के दौरान घटनास्थल एवं आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज संकलित कर विश्लेषण किया गया जिससे पुलिस टीम का काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने दिनांक 02/09/23 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सावेज को चोरी किये गये पार्सल WIRE DRAWING DIE WALSON कुल 170 स्टील पीस के साथ इब्राहिमपुर तिराहा रूड़की से दबोचा। अभि0 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*नाम पता अभियुक्त-*
1- अभि0 सावेज पुत्र अफजल हुसैन निवासी भारत नगर रूड़की
*बरामद सामान का विवरणः-*
1- 170 स्टील पीस WIRE DRAWING DIE WALSON COMPANY क़ीमत 03 लाख रूपये
*पुलिस टीम-*
1- वoउ0नि0 प्रदीप तोमर
2- उoनिo सुनील रमोला
2- हे0का0 युनूस वेग
3- का0 विनोद डोभाल

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग