
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
हल्द्वानी पुलिस ने आज शहर के एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है पुलिस टीम ने कलावती कॉलोनी स्थित एक घर में सेक्स रैकेट चलाते हुए दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है इसके अलावा एक युवती को भी पुलिस द्वारा इस छापेमारी में रेस्क्यू किया गया है।
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस टीम ने यह छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट की संचालिका तानिया शेख नाम की महिला है जो पूर्व में भी दे व्यापार में पकड़ी जा चुकी है इसके अलावा अन्य पकड़ी गई महिलाएं बंगाल की रहने वाली हैं जिनसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
*पूछताछ:* मौके से गिरफ्तार अभियुक्ता तानिया शेख ने पूछताछ में बताया कि कलावती कॉलोनी के निवासी प्रवीण कुमार का घर जिसे उसने ₹12,000/-रु0 प्रति माह के हिसाब से किराये में लिया गया था। जिसमे अभियुक्ता द्वारा वैश्यालय चलाया जा रहा था।
वैश्यालय चलाने वाली महिला तानिया शेख को अभियुक्ता शरीफा बेगम देह व्यापार हेतु महिलाएं उपलब्ध कराती थी।
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अंतर्गत *कोतवाली हल्द्वानी* में *एफआईआर न0:–67/24, धारा 370 आईपीसी व धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम* में दर्ज किया गया।
पुलिस द्वारा मौके से महिला पीड़ित को रेस्क्यू किया गया।
मकान मालिक प्रवीण कुमार को किरायेदार का सत्यापन न करने पर *83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹5000/-रु का नगद* चालान किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी:-*
*1-* तान्या शेख उर्फ प्रियंका मंडल उम्र 28 वर्ष पत्नी अनारूल शेख निवासी सोनाखाली थाना बासंती जिला कैनिग दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल हाल कलावती कॉलोनी कोतवाली हल्द्वानी जनपद नैनीताल ।
*2-* सकलेन शेख पुत्र नवीरेल शेख उम्र 23 वर्ष पत्नी अनारूल शेख निवासी सोनाखाली थाना बासंती जिला कैनिग दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल हाल कलावती कॉलोनी कोतवाली हल्द्वानी जनपद नैनीताल ।
*3-* शरीफा बेगम पत्नी अली हैदर उम्र 25 वर्ष निवासी तेजपुर पोस्ट कोटा मुनि जिला इसाबेल थाना करीमगंज आसाम हाल कलावती कॉलोनी कोतवाली हल्द्वानी जनपद नैनीताल ।
*4-* फैजल खान पुत्र तस्लीम अहमद उम्र 25 वर्ष निवासी नई बस्ती काठगोदाम जनपद नैनीताल ।
*आपराधिक इतिहास-*
*अभियुक्त तान्या शेख, शरीफा बेगम और फैसल खान* के विरुद्ध पूर्व में थाना मुखानी में एफआईआर नंबर 89 / 2022 धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम पंजीकृत एवं *सरगना तान्या के विरुद्ध* थाना काठगोदाम में 67/2023 धारा 373 /370 /34 भादवी व 3/4/5/6/8 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम पंजीकृत है
*पुलिस टीम*
1- नि0 उमेश कुमार मलिक प्रभारी कोतवाली हल्द्वानी।
2- उप निरीक्षक ज्योति कोरंगा कोतवाली हल्द्वानी।
3- महिला हेड कांस्टेबल गीता कोठारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल।
4- कांस्टेबल घनश्याम रौतेला कोतवाली हल्द्वानी ।
5- कांस्टेबल बंसीधर जोशी कोतवाली हल्द्वानी।
6- चालक कांस्टेबल प्रदीप कोतवाली हल्द्वानी।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप