
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
ह रिद्वार की बहादराबाद पुलिस नगर निकाय चुनाव को लेकर संवेदनशील नजर आ रही है जिसके चलते हर चौक चौराहे पर चील की नजर के साथ मुस्तैद नजर आ रही है इसी मुस्तैदी के चलते आज बहादराबाद पुलिस ने 01आरोपी को एक अवैध बंदूक सिंगल बैरल 12 बोर व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त कर ली है आपको बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल जनपद हरिद्वार द्वारा नगर निकाय चुनाव की दृष्टिगत जनपद के सभी थानों को अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चला कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे इसी के दृष्टिगत कल रात्रि में थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक पुलिस टीम द्वारा आरोपी गुलफाम पुत्र यामीन निवासी डेरा भौंरी थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार को हलवा हेड़ी तिराहे के पास से एक अवैध बंदूक 12 बोर व दो जिंदा कारतूस के साथ पकडा गया है। इसके विरुद्ध थाना बहादराबाद पर आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है
आरोपी के पास से
एक अवैध बंदूक सिंगल बैरल 12 बोर
दो जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद की गई है
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे
उप नि0 खेमेन्द्र गंगवार प्रभारी चौकी शांतरशाह
अपर उप नि0 करम सिंह चौहान
हेड कांस्टेबल राकेश नेगी
कांस्टेबल चंदन सिंह चौहान शामिल रहे।

More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश
23 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट