देहरादून
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ विधानसभा और उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली विजय के साथ-साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को मिली प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस जीत को प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के साथ-साथ सनातन की जीत बताया है।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल को मिली जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की धामी सरकार की नीतियों के साथ-साथ देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा को मिली कामयाबी पर खुशी जताते हुए महाराष्ट्र में महायुति को मिली प्रचंड जीत पर खुशी जाहिर करते हुए इस जीत को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजीत पंवार और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित महाराष्ट्र की जनता की जीत बताया है।
महाराज ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में जनता ने भाजपा को जीता कर कांग्रेस के झूठ का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीताकर एक बार पुनः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति विश्वास व्यक्त किया है।
महाराज ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को मिली प्रचंड जीत सनातन विरोधियों के मुंह पर करारा तमाचा है। महाराष्ट्र की जनता ने इस चुनाव में कांग्रेस को आइना दिखाने के साथ-साथ उद्धव ठाकरे और शरद पवार को भी ज़मीन दिखा दी है।

More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु