
पौड़ी की लक्ष्मण झूला पुलिस ने आपदा में सेवा मे फंसे यात्रियों के समने सेवा का उदाहरण पेश करते हुए रात के अंधेरे में घने जंगल से पर्यटकों की घने जंगल के बीच मलबे मे फंसी कार को सुरक्षित बाहर निकलवा कर मित्रता की मिसाल पेश की है आपको बता दे की दिनांक 24 अक्टूबर 2025 की रात्रि लगभग 9:00 बजे, 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सिप्रा जोशी व उनके भाई अनुराग जोशी, निवासी राजेन्द्र नगर, बरेली (उ.प्र.), नीलकंठ दर्शन के बाद लौटते समय बैराज बाईपास रोड पर गुर्जरों के डेरे से आगे घने जंगल में गदेरे के पास दलदल में फँस गए हैं। क्षेत्र एकांत और जंगलों से घिरा होने के कारण आसपास किसी की मौजूदगी नहीं थी।
सूचना पर उपनिरीक्षक मनोज रमोला मय पुलिस टीम के तत्काल मौके पर पहुँचे। रास्ता अंधेरे, कीचड़ व कठिन भौगोलिक स्थिति के बावजूद पुलिस टीम ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दलदल में फँसे वाहन को निकालने हेतु ऋषिकेश से क्रेन मंगवाकर कई घंटों की मेहनत के बाद वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पर्यटकों ने पौड़ी पुलिस की त्वरित व मानवीय सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार