
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा “GOOD SAMARITANS” को किया गया सम्मानित।*
*जो बचाये किसी का अनमोल जीवन, वो कहलाये गुड सेमेरिटन।*
ऐसा व्यक्ति जो नेकनीयती से, बिना किसी स्वार्थ के स्वेच्छा से किसी भी आपात कालीन स्थिमति में सहायता प्रदान करने के लिए आगे आता है, गुड सेमेरिटन कहलाता है।
जनपद पौड़ी के श्री संजय कुमार पाण्डेय पुत्र श्री शिवनन्द निवासी- श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल व श्री भूपेश बमराड़ा पुत्र श्री कमलादत्त, निवासी-श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारा दिनांक 14.02.2023 को खण्डाह के पास श्रीनगर पौड़ी रोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलेरो के घायल चालक जयप्रकाश भण्डारी को अपने वाहन में बैठाकर समय से अस्पताल पहुँचाकर “GOOD SAMARITANS” की भूमिका निभाई गयी। जिन्हें आज दिनाँक 20.02.2023 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा “GOOD SAMARITANS” से सम्मानित किया गया।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की सभी नागरिकों से अपील*
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि आप भी अच्छे नागरिक होने का फर्ज निभाएं। जब भी कहीं कोई दुर्घटना घटित होती है और यदि आप मौके पर मौजूद रहते हैं तो आप घायल व्यक्ति को निकटवर्ती अस्पताल में पहुँचाकर केंद्र/राज्य सरकार की इस अति महत्वपूर्ण योजना से लाभान्वित होने के साथ-साथ मानवता का धर्म भी निभा सकते हैं।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग