
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज की प्रेरणा से आगामी 18 से 28 मई तक दस दिवसीय नि: शुल्क नेत्र चिकित्सा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी हंस क्लीनिक कोटद्वार के श्री भंडारी ने देते हुए बताया कि दस दिवसीय नि: शुल्क नेत्र चिकित्सा महोत्सव का आयोजन आगामी 18 मई से 28 मई तक कोटद्वार स्थित देवी रोड़ पर हंस क्लीनिक तथा सतपुली स्थित हंस अस्पताल में किया जा रहा है। महोत्सव में नेत्र विशेषज्ञों द्वारा मोतियाबिंद का आपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण, भेंगापन व तिरछापन का इलाज एवं आपरेशन, बाल नेत्र चिकित्सा, नाखूने, नासूर व पलकबंदी के आपरेशन, पर्दे का उपचार व आपरेशन में हिले हुए पर्दे के आपरेशन किए जाएंगे। इसके अलावा नि: शुल्क परामर्श, आंखों की जांच, दवाईयां एवं चश्मे दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महोत्सव में आने वाले मरीज अपना आधार कार्ड अथवा अन्य कोई भी पहचान पत्र साथ लेकर आएं।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर