उत्तराखंड में निगम कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, खाते में जल्द आएगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता…….
देहरादून: उत्तराखंड में निगम कर्मचारियों को जनवरी 2024 से बढ़े महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ जल्द मिलेगा। सचिवालय में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य निगम कर्मचारी महासंघ को यह भरोसा दिया।
उत्तराखंड में निगम कर्मचारियों को जनवरी 2024 से बढ़े महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ जल्द मिलेगा। सचिवालय में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य निगम कर्मचारी महासंघ को यह भरोसा दिया। साथ ही सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग विनय शंकर पांडेय को बढ़ा डीए सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में उठे मुद्दे महासंघ अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल तय कार्यक्रम के अनुरूप मुख्यमंत्री धामी से मिलने सचिवालय पहुंचा था। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगें सीएम के समक्ष रखीं। राणाकोटी ने बताया कि जनवरी 2024 से बढ़े डीए का लाभ निगम कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला। राज्यकर्मियों को इसका लाभ काफी पहले से मिल रहा है
प्रतिनिधिमंडल ने निगम, निकाय समेत स्वायत्तशासी संस्थाओं से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अलग सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो बनाने की भी मांग की। साथ ही संविदा, आउटसोर्स, उपनलकर्मियों को पक्का करने समेत जल संस्थान कर्मियों को पेंशन, जीएमवीएन में एसीपी और स्टाफिंग पैटर्न का लाभ देने, रोडवेज में मृतकाश्रितों को नियमित सेवा देने समेत कई और मुद्दे भी रखे।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि यह सुनिश्चित कराया जाएगा कि निगमकर्मियों को सभी लाभ समय पर मिलें। डीए का भुगतान भी जल्द होगा। प्रतिनिधिमंडल में अजयकांत शर्मा, ललित शर्मा, अरविंद पयाल, नंदलाल जोशी आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुज़फ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !
जेल से बाहर खुली हवा रास नहीं आई शातिर वाहनचोर को, जेल से बाहर आते ही चुरा लिया वाहन, देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे फिर पंहुचा दिया जेल !
नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा को किया पुनर्जीवित,मुख्यमंत्री के मागदर्शन में जिला प्रशासन ने 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को कराया दोबारा शुरू,पिता की मृत्यु उपरान्त आराध्या; माही चौहान; सोफिया अल्वी; अनुष्का शर्मा; हर्षिता की बीकॉम शिक्षा पर आये संकट तक अभिभावक बना जिला प्रशासन !