
देहरादून: राजधानी की शांत वादियों में भी लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। बल्लूपुर में एक युवती को बाइक सवार तीन युवकों ने रोक लिया जिनके हाथों में स्प्रे की बोतलें थीं। युवती ने भागकर खुद को बचाया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बल्लूपुर में पैदल जा रही युवती को बाइक सवार तीन युवकों ने रोक लिया। युवकों के हाथों में किसी स्प्रे की बोतलें थीं, युवती ने वहां से भागकर खुद को बचाया।
घटना के बाद बल्लूपुर पर भीड़ एकत्रित हो गई और हंगामा हो गया। आरोपित युवक वहां से फरार हो गए। युवती की शिकायत पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
बाइक पर सवार थे तीन युवक
कैंट पुलिस के अनुसार, वनस्थली छात्रावास बल्लूपुर निवासी मिनाक्षी रावत ने शिकायत दी। बताया कि बीते सोमवार को वह शिव मंदिर, बल्लूपुर से अपने छात्रावास लौट रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां से गुजरते समय उसके पास आकर रुके।
आरोपितों ने उसको रोकने का प्रयास किया। युवकों के हाथ में किसी प्रकार के स्प्रे थे। वह घबराकर पीछे हो गई। जिसके बाद एक युवक स्प्रे लेकर उसकी ओर आया, जिस पर उसने शोर मचाया। आसपास के लोग वहां पर एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे। जिस पर आरोपित बाइक से फरार हो गए।
युवती का आरोप है कि युवकों में से एक उसी के मोहल्ले में रहने वाली एक युवती का ब्वायफ्रेंड है। पुलिस में मामले को जांच शुरू कर दी है।
कार्रवाई की मांग की
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने युवती का पीछा करने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कैंट थाने में प्रदर्शन कर युवकों द्वारा क्षेत्र में अराजकता फैला की बात कही। आरोप लगाया कि आरोपित युवक गैर समुदाय के हैं और उन्होंने कई हिंदू युवतियों को गुमराह किया है। आरोपितों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।

More Stories
मुज़फ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !
जेल से बाहर खुली हवा रास नहीं आई शातिर वाहनचोर को, जेल से बाहर आते ही चुरा लिया वाहन, देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे फिर पंहुचा दिया जेल !
नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा को किया पुनर्जीवित,मुख्यमंत्री के मागदर्शन में जिला प्रशासन ने 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को कराया दोबारा शुरू,पिता की मृत्यु उपरान्त आराध्या; माही चौहान; सोफिया अल्वी; अनुष्का शर्मा; हर्षिता की बीकॉम शिक्षा पर आये संकट तक अभिभावक बना जिला प्रशासन !