March 8, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

किरायेदारो का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिको पर गिरी गाज,पुलिस ने अभियान चलाकर वसूला 360000 रू0 का जुर्माना।

 

बाहरी लोगो को बिना सत्यापन के मकान दुकान किराये पर देने वालो के खिलाफ थानाध्यक्ष प्रेमनगर* द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर प्रेमनगर थाना क्षेत्र के स्मिथ नगर, जनरल विंग, स्पेशल विंग, विंग नं0-1,2,3,4,5,6 7 व कैहरी गांव में आज प्रातः किरायेदारों के संबंध में सत्यापन अभियान चलाया गया।जिसमें कुल 384 मकान मालिकों के किरायेदार सत्यापन को चैक किया गया,जिनमें से किरायेदारों का सत्यापन न कराये जाने पर 36 मकान मालिकों का चालान कर कुल ₹360000 का जुर्माना किया गया तथा मकान मालिकों को बाहरी व्यक्तियों,जिनको किराए पर रखा गया है के सत्यापन कराए जाने के संबंध में सूचित कर सत्यापन कराने के प्रति जागरूक किया गया।

Share