राजेंदर शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला उज्ज्वला समिति की बैठक में संबंधित अधिकारी से उज्ज्वला योजना के अंतर्गत वितरित गैस कनेक्शनों की रिफिलिंग की स्थिति व ई-केवाईसी की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने उज्ज्वला गैस समिति के सदस्यों को निर्देश दिये कि निष्क्रिय गैस कनेक्शनों की पैट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशानुसार पुनः बायोमेट्रिक व ई-केवाईसी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा अभी तक गैस रिफिलिंग व ई-केवाईसी नहीं कराई गयी है उन्हें नोटिस जारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद भी संबंधित उपभोक्ताओं द्वारा रिफिलिंग और ई-केवाईसी नहीं करायी जाती है तो ऐसे गैस कनेक्शनों को बंद करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को यह भी निर्देश दिये कि जनपद में वितरित 25626 उज्ज्वला गैस कनेक्शनों में से जिन गैस कनेक्शनों की अभी तक ई-केवाईसी नहीं हुई है उन कनेक्शनों की ई-केवाईसी करने के लिए गैस एजेंसी रोस्टर वार विशेष अभियान चलाना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि 31 मार्च, 2023 से पूर्व वितरित 25626 उज्ज्वला गैस कनेक्शनों के सापेक्ष 97 ऐसे गैस कनेक्शन हैं जिनकी वर्तमान में ई-केवाईसी नहीं हो पाई है। जिसमें आईओसी (इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन) के 38 व बीपीसी (भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन) के 59 गैस कनेक्शन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन गैस कनेक्शनों पर लंबे समय से रिफिलिंग व ई-केवाईसी नहीं की गई है।
बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, लीड बैंक अधिकारी प्रताप सिंह राणा, स्टेट नोडल अधिकारी बीपीसी अश्विनी कुमार, सेल्स अधिकारी आईओसी मयंक व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
हल्द्वानी बड़ी मंडी में सनसनीखेज डबल मर्डर का किया खुलासा,कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने जघन्य हत्याकांड में संलिप्त 04 अभियुक्तों को 06 घंटे में किया गिरफ्तार !
तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना की साजिश में शामिल मृतक की माँ सहित 2 अन्य सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मृतक व्यक्ति का अपनी माँ व उसके सहयोगियों के साथ सम्पत्ति को लेकर चल रहा था विवाद
एसएसपी देहरादून ने शहर के व्यस्ततम मार्गो/भीड़ भाड़ वाले स्थानों का पैदल भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा