March 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

अतिथि देवो भवः के अर्थ को चरितार्थ करती दून पुलिस* *पश्चिम बंगाल से चारधाम यात्रा में आयी महिला यात्री के पैसों से भरे बैग को ढूढ़कर किया उनके परिजनों के सुपुर्द।

 

आज दिनांक 13/05/24 को चारधाम यात्री सौम्या राय, निवासी 120 रिजेंट पैलेश, रिजेंट पार्क, कोलकाता पश्चिम बंगाल ने बस अड्डा चौकी ऋषिकेश में आकर बताया कि उनका काले रंग का हैंड बैग, जिसमे कुछ सामान और 2.50 लाख रुपए नगद रखे है, कहीं छूट/खो गया है, जो काफी तलाश करने के बाद भी नही मिल रहा है तथा बताया कि यात्रा के लिए लाए हुए सभी पैसे उनके द्वारा उसी बैग में रखे थे, उनके द्वारा बैग को ढूढ़ने के लिये पुलिस से मदद मांगी गयी। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी बस अड्डा द्वारा रजिस्ट्रेशन काउंटर पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को घटना से अवगत कराया गया, जिनके द्वारा बस अड्डे व आसपास के क्षेत्र में उक्त बैग की खोजबीन करते हुए उक्त बैग को तलाश कर महिला यात्री सौम्या राय को सुपुर्द किया गया। बैग के सकुशल वापस मिलने पर सौम्या राय जी द्वारा दून पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की।

You may have missed

Share