
भंडारागार निगम में 50 फ़ीसदी रिक्त पदों को शीघ्र भरे विभाग – मोर्चा #121 पदीय ढांचे में 59 पद चले आ रहे रिक्त | #अधिकांश पद हैं पदोन्नति के | #पदोन्नति न होने से कार्मिकों का मारा जा रहा हक |
विकासनगर – जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य भंडारागार निगम के ढांचे में 121 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इन पदों के सापेक्ष मात्र 61 कार्मिक ही कार्यरत हैं यानी 59 पद रिक्त चले आ रहे हैं | उक्त रिक्त पदों में भंडार सहायक 11, भंडार अधीक्षक 5, सहायक लेखाकार 2, प्राविधिक अधिकारी 3, प्राविधिक सहायक 4, भंडार पाल 2, कनिष्ठ सहायक 5, डस्टिंग ऑपरेटर 5, अनुसेवक/ चौकीदार 8, लेखाकार 2, कंप्यूटर ऑपरेटर 3 आदि कई अन्य पद रिक्त चले आ रहे हैं | रिक्त पदों पर पदोन्नति न होने के चलते कार्मिकों को पदोन्नति लाभ नहीं मिल पा रहा है | अगर रिक्त पदों पर पदोन्नति हो जाती है तो उक्त रिक्तियों के स्थान पर नई भर्ती से बेरोजगारों को मौका मिल सकता है | मोर्चा कार्मिकों/ बेरोजगारों को न्याय दिलाने के लिए शीघ्र ही शासन में दस्तक देगा |

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग