
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.नीलांबर पंत के जन्म शताब्दी समारोह में देश के कोने-कोने से स्वतंत्रता सेनानी पहुंचे।
स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी परिवार देश की धरोहर हैं और उनका सम्मान करना प्रत्येक देशवासी का धर्म है। उन्होंने कहा कि आज सेनानियों को सम्मानित करते हुए मुझको फख्र हो रहा है।पूरे देश को इन पर गर्व है जिनकी बदौलत देश की आजादी हमको मिली।
सम्मान सम्नारोह में करण मेहरा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय भाषण में देश की आज के हालातों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने की दिशा में कार्य करना होगा।
इस अवसर पर पूर्व सीएम हरीश रावत को सम्मान पत्र देते हुए कहा गया कि उन्होंने सी एम रहते हुए,सेनानियों के लिए जो कार्य किए वो आज मील का पत्थर हैं,उनके द्वारा किए कार्यों के लिए उनको आज विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर आयोजित सभा को समर भंडारी,अशोक वर्मा, स्वतंत्रता सेनानी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी आदि ने संबोधित किया। सभा में मुख्य रूप से स्वतंत्रता सेनानी आर माधवन, आनंद सिंह बिष्ट,अवतार सिंह, वीरांगना प्रेमलता शास्त्री, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के पुत्र विश्वजीत सिंह आदि को मुख्य अतिथि रावत द्वारा सम्मानित किया गया।
पंत परिवार द्वारा सभा में आए विभिन्न प्रदेशों के स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों को स्मृति चिन्ह,शॉल और उत्तराखंड की टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आनंद बहुगुणा द्वारा किया गया।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग