April 12, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

डोईवाला में फ्री ईएनटी कैंप, आयुष्मान कार्ड धारकों से मरीजों को राहत,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएं हुई सशक्त: त्रिवेन्द्र रावत !

चमन लाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) डोईवाला

डोईवाला।हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने योगी गौरक्षनाथ स्पिरिचुअल वेलनेस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के सौजन्य से शेड सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क नाक, कान एवं गला (ईएनटी) परामर्श शिविर का शुभारम्भ किया। यह निःशुल्क शिविर सप्ताह में दो दिन, शनिवार और बुधवार को आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वरिष्ठ ईएनटी एवं कोक्लियर इम्प्लांट विशेषज्ञ डॉ. एम. के. तनेजा द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा प्रदान किया जाना जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी है।

सांसद ने कहा कि आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, देश के गरीब एवं वंचित वर्ग के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की संजीवनी बनकर उभरी है।

शिविर के दौरान सांसद ने डायलिसिस वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

सांसद ने इस मानवीय पहल के लिए योगी गौरक्षनाथ स्पिरिचुअल वेलनेस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर राजेन्द्र तड़ियाल, नरेन्द्र नेगी, पूर्व प्रधान राजकुमार राज,डॉ. एम. के. तनेजा, डॉ. तारिणी तनेजा, डॉ. महेश, डॉ. कुनाल सहित भाजपा पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed

Share