
आज दिनाँक 19-03-2023 को थाना कालसी को सूचना प्राप्त हुई कि कालसी से लगभग 65 किलोमीटर दूर मीनस नामक स्थान पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर टोंस नदी में गिर गयी है। सूचना पर थाना कालसी से पुलिस बल और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस तथा SDRF की टीम द्वारा स्थानीय व्यक्तियों के साथ मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। मौके पर दुर्घटनाग्रस्त कार maruti S-presso वाहन संख्या : HP-08-A-4323 दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई थी जिसमें 04 व्यक्ति सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी थी। पुलिस तथा SDRF की टीम द्वारा चारों व्यक्तियों का शव को मौके से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। राजस्व पुलिस द्वारा चारों शवों का पंचायत नामा भरकर चकराता अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है, मृतकों के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि चारों व्यक्ति विकासनगर से नेरवा हिमांचल जा रहे थे।
*मृतकों का विवरण*
01 : अमरजीत S/o स्व0 मस्तराम po-भगार तह0 सौपाल जिला शिमला (HP) उम्र 36 वर्ष
02 : प्रवीन S/o केवलराम po ढ़ाड़ तह0 नेरवा जिला शिमला (HP) उम्र 30 वर्ष
03 : संदीप S/o आत्माराम po-धारण तह0 सौपाल जिला शिमला (HP) उम्र 28 वर्ष
04 : मोहित S/o कानासिंह po-कलारा तह0 नेरवा जिला शिमला (HP) उम्र 28 वर्ष
*दुर्घटना ग्रस्त वाहन का विवरण*
*कार maruti S-presso वाहन संख्या : HP-08-A-4323*


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग