
मुज़फ्फरनगर के सरवट छेत्र मे बहन को ईदी देने की बात पर मियां बीवी के झगडे ने दो मासूमों सहित चार ज़िन्दगीयाँ छीन ली प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सरवट मदीना कालोनी में एक ही परिवार के 04 सदस्यों द्वारा आत्महत्या कर ली गयी है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी, थाना सिविल लाईन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आये कि मृतक इरशाद की बहन घर पर आयी हुई थी, ईदी देने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, इसके उपरान्त पहले पति ने जहर देकर या हत्या कर पत्नी व बच्चों का मार दिया जिसके बाद स्वंय पंखे में चादर बांधकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर फारेंसिक टीम व डॉग स्कवॉड मौजूद है तथा साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है। सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच की जा रही है तथा मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*मृतको के नाम-*
*1.* इरशाद पुत्र जरीफ उम्र करीब 35 वर्ष
*2.* नूरीन पत्नी इरशाद उम्र करीब 30 वर्ष
*3.* आहिल पुत्र इरशाद उम्र करीब 2-2.5 वर्ष
*4.* अक्षा पुत्री इरशाद उम्र करीब 3-4 माह

More Stories
देहरादून मे हनुमान जयंती निकलने वाली बाइक रैली को लेकर पुलिस ने जारी किया रुट प्लान,रैली की सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नज़र !
मुख्यमंत्री उत्तराखंड धामी के निर्देश पर चलेगा *”ऑपरेशन प्रहार”*पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर डगप ने ली उच्च स्तरीय बैठक, डीजीपी ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश: !
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी