
चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार) ढोईवाला
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोटिया व उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अनुशंसा पर उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल द्वारा ग्राम नागल ज्वालापुर,डोईवाला निवासी जितेंद्र कुमार को जिला परवादून (देहरादून) कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल ने नियुक्ति करते हुए कहा कि आशा है कि वह अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुये मा०मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं श्री राहुल गांधी जी की भावना तथा कांग्रेस की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुये संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे ।
जितेंद्र कुमार के मनोनयन पर परवादून क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की ।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप