March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बरसात के चलते गांधी पार्क की दुर्दशा का पूर्व पार्षद ने लिया संज्ञान, ज़िलाधिकारी से मिलकर गांधी पार्क को सुव्यवस्थित कराने का किया अनुरोध।

 

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व पार्षद श्री सचिन गुप्ता ने देहरादून जिलाधिकारी एवं नगर निगम प्रशासक की जिम्मेदारी संभाल रही श्रीमती सौनिका जी से मुलाकात की I

श्री सचिन गुप्ता ने जिलाधिकारी को बताया कि देहरादून शहर के बीच में एक ही बड़ा गांधी पार्क है जिसमें रोजाना सैकड़ों की संख्या मे महिलाएं व पुरुष स्वास्थ लाभ लेने,वाक करने, exercise करने आते है,परंतु पार्क में कहीं जलभराव के कारण गिल-गिली जमा है तो कहीं बदबूदार कूड़ा पडा है जिस कारण वहां आने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड रहा है I

सचिन गुप्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गांधी पार्क शहर की शान है जिसकी सुंदरता एवं स्वच्छता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी भी है अतः शीघ्र अति शीघ्र पार्क की समस्या के निवारण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित करने का अनुरोध किया

 

You may have missed

Share