उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्रियों को सुरक्षा के मामले पर आया पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत का बड़ा बयान, कही ऐसी बात की दिल छू लेगी…..
देहरादून: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सुरक्षा की मांग कर रहें हैं और Y+ सुरक्षा चाहते हैं ऐसे में इसको लेकर चर्चा जारी हैं वही पूर्व सीएम तीरथ सिंह ररावत ने नेताओ को मिलने वाली सुरक्षा पर सवाल खडे किए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा, ‘मैंने आज तक कोई ऐसा काम नहीं किया जो मुझे ऐसा लगे कि मुझे और अधिक सुरक्षा की जरूरत है. हां, इतना जरूर है कि हम नेताओं की सुरक्षा के नाम पर खर्च होने वाला पैसा जनता के काम आना चाहिए।
तीरथ सिंह रावत ने कहा, ‘मैं जब मुख्यमंत्री पद पर था तब मैंने एक पत्र लिखकर मिलने वाली तमाम सरकारी सुविधाओं के लिए मना किया था. उत्तराखंड देवभूमि है, अगर हमें यहां डर लगेगा तो हम जनता को क्या संदेश देंगे? मैं मानता हूं यहां पर किसी तरह का कोई भय नहीं है. मैं किसी दूसरे के सवाल पर या सुरक्षा पर कुछ नहीं कहना चाहूंगा, हां इतना जरूर है कि उत्तराखंड बेहद सुरक्षित प्रदेश है।


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश