राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। भाजपा के पूर्व कोटद्वार नगर अध्यक्ष एवं पूर्व मीडिया प्रभारी मंगतराम अग्रवाल ने कोटद्वार विधानसभा संयोजक एश्वर्य राज गौरव पर असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब वह 17 मार्च को कोटद्वार जिला कार्यालय में कार्यक्रम की जानकारी लेने गए तो विधानसभा संयोजक द्वारा कार्यलय प्रभारी की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता की गई और मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने भाजपा में गुटबाजी का भी आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में छोटे और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को उत्तराखंड में जीत हासिल करने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने इसकी शिकायत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी की है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से विधानसभा संयोजक को छह वर्ष तक के लिए निष्कासित करने की मांग की। पूर्व नगर अध्यक्ष मंगतराम अग्रवाल द्वारा विधानसभा संयोजक पर लगाए गए आरोपों पर जब एश्वर्य राज गौरव से फोन पर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव ही नहीं किया।

More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु