चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला,उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वन आरक्षी परीक्षा नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज मे शान्ति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पंजीकृत चार सौ परीक्षारथियो मे से 276 परीक्षा मे उपस्थित रहे 124 अनुपस्थित रहे। रविवार को आयोग की वन आरक्षी परीक्षा सुबह ग्यारह बजे से एक बजे की पाली मे शान्ति पूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा से पहले परीक्षारथियो की सघन जांच और वीडियोग्राफी की गई तभी उन्हे कक्षो मे भेजा गया।प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि चार सौ अभ्यर्थी हमारे केन्द्र मे पंजीकृत थे जिसमे276ही परीक्षा देने पहुचे 124 अनुपस्थित रहे।इससे पूर्व आयोग के सेक्टर मजिस्ट्रेट जगत सिह की देखरेख मे शीलबंद कापियो के बंडल को खोला गया।परीक्षा के सफल आयोजन मे परीक्षा प्रभारी भुवनेश वर्मा,वरिष्ठ शिक्षक जे पी चमोली,ओम प्रकाश काला,अश्वनी गुप्ता,अनीता पाल,तेजवीर सिह,सीमा रावत,अजय राजपूत,उदय चन्द पाल,सुनीता बलोदी,रतनेश कुमार,विवेक बधानी,आशुतोष डबराल,राधा गुप्ता आदि का योगदान रहा।

More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु