चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार)
देहरादून। नरेंद्रनगर में 24 व 25 मई को होने जा रही जी-20 बैठक के लिए विदेशी मेहमानों के पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज सुबह विदेशी डेलिगेट्स का एक ग्रुप जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुँचा जहां उनका पारंपरिक रूप से तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस दौरान छोलिया नृत्य की पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुति दी रहे कलाकारों को देखकर डेलिगेट्स खुद को नहीं रोक पाए और महिलाओं के साथ ही पुरुष डेलिगेट्स ने भी उत्तराखंड के गीत-संगीत पर कलाकारों संग सुंदर नृत्य किया। सभी मेहमान एयरपोर्ट पर हुई मेहमाननवाजी से काफी खुश एवं अभिभूत नजर आए। इसके बाद इन सभी को नरेंद्रनगर में जहां जी-20 के मुख्य आयोजन हैं वहां ले जाया गया।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 2 को किया गिरफ्तार 2 मुकदमें कराये दर्ज !
एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, दो गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण, गैस डिलिविरी अनियमितता पर सुपरवाईजर, डिलिविरीमैन पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश !
देहरादून मे परिवहन विभाग ने नियमो को ताक पर रखने वाली ई रिक्शो के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, नियम विरुद्ध चलने वाली 10 ई रिक्शा किये सीज़ तो 130 के काटे चालान, शहर मे किसी भी प्रकार के वाहन नियमो का उल्लंघन करते है तो नहीं किया जायेगा बर्दास्त- डा, अनीता चमोला !