
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। श्री गोपाल गौलोक धाम सेवा संस्थान के तत्वावधान में आज पांच दिवसीय श्री राम कथा धेनुमानस गौ टीका का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम श्री बालाजी मन्दिर से कलश यात्रा प्रारम्भ हुई। कलश यात्रा की शुरुआत में श्री बालाजी मन्दिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा गुरु गोपाल मणी जी का स्वागत किया गया। गुरु गोपाल मणी जी के स्वागत के पश्चात कलश यात्रा प्रारम्भ हुई। कलश यात्रा में भारी संख्या में पुरूष, महिलाएं व बच्चे शामिल हुए। यात्रा श्री बालाजी मन्दिर से आरम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्धल गोविंद नगर स्थित दीपक वेडिंग प्वाइंट में समाप्त हुई। कलश यात्रा में गोपाल कृष्ण अग्रवाल, महावीर सिंह रावत, राजेन्द्र जखमोला, कैलाश चन्द्र अग्रवाल, जसपाल सिंह रावत, गिरीश जखमोला, राजेंद्र पुरोहित, अनुसूया मुंडेपी, सरस्वती कोठारी आदि सदस्य शामिल हुए।

More Stories
निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर भारी पड़ रही एमडीडीए की सस्ती और भरोसेमंद योजनाएं,कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद, एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट हुए बुक !
मुज़फ्फरनगर की तितावी पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !
जेल से बाहर खुली हवा रास नहीं आई शातिर वाहनचोर को, जेल से बाहर आते ही चुरा लिया वाहन, देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे फिर पंहुचा दिया जेल !