
अरविंद धैर्य (राष्ट्रीय दिया समाचार) मुजफ्फरनगर
*थाना चरथावल पुलिस ट्रक से दुर्घटना करने तथा विरोध करने पर जानलेवा हमला करने वाले मामले मे पुलिस ने 2 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है आपको बता दे कि चरथावल थाना क्षेत्र मे ट्रक से दुर्घटना करने तथा विरोध करने पर जानलेवा हमला करने के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर कस्बा चरथावल से गिरफ्तार किया है आपको याद दिला दे कि कल वादी राजीव राणा निवासी ग्राम दूधली द्वारा थाना चरथावल पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि वह शाम के समय अपनी बोलेरो कार से कस्बा चरथावल से चौकड़ा मार्ग पर जा रहे थे कि चौकड़ा की ओर से तेजी व लापरवाही से आते हुए ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिसमें उनके चोटें आयी तथा कार क्षतिग्रस्त हो गयी। ट्रक चालक से जव विरोध किया गया तो कस्बा चरथावल निवासी ट्रक चालक द्वारा धार्मिक टिप्पणी करते हुए मारपीट की गयी। जब हम थाना चरथावल पर तहरीर देने आये तो ट्रक चालक के पक्ष में 100-150 लोगों द्वारा थाना चरथावल पर हमारा घेराव किया गया तथा हमारे उपर जानलेवा हमला कर पुनः मारपीट की गयी। प्राप्त तहीर के आधार पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 241/2024 धारा 281,191(2),191(3),190,109.115(2),352,32(4),131 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर कस्बा चरथावल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरमादगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* जीशान पुत्र अहसान निवासी मौहल्ला मुर्दा पट्टी कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*2.* इसरार पुत्र अहसान निवासी मौहल्ला मुर्दा पट्टी कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*2.* है0का0 सत्यपाल सिंह थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 75 सतीश मलिक थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश