
देहरादून के थाना कालसी क्षेत्र के जजरेट मे एक पिकअप वाहन UK04CB-0265, जिसमें पुराली भरी हुई थी, में आग लग गई है। सूचना पर चौकी सहिया से पुलिस फोर्स को आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना किया गया तथा फायर सर्विस डाक पत्थर को भी मौके पर आने हेतु बताया गया। वाहन में दो लोग संजू पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम मलोग थाना कालसी तथा राहुल पुत्र बज्जू ग्राम जीसऊ थाना कालसी सवार थे, फायर सर्विस की सहायता से मौके पर जाकर आग को बुझाया गया। घटना के संबंध में जानकारी करने ज्ञात हुआ कि कार सवार व्यक्ति विकास नगर से पुराली भरकर अपने गांव जा रहे थे, इस दौरान अचानक पुराली में आग लग गई। घटना में वाहन लगभग पूर्ण रूप से जल गया है, घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश