February 15, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा मारपीट व आपराधिक धमकी के मामले में FIR दर्ज !

उधमसिंह नगर की कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने मारपीट व आपराधिक धमकी के मामले में FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दीं है आपको बता दे की उधमसिंहनगर जिले के कोतवाली रुद्रपुर में मारपीट और धमकी से संबंधित एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

*घटना का विवरण:*

➡️वादिनि उर्मिला पत्नी छेदालाल निवासी सुभाष कॉलोनी रुद्रपुर द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार, घटना 01 फरवरी, 2026 की है, जो सुभाष कॉलोनी क्षेत्र में घटित हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिनांक 03/02/2026 को औपचारिक रूप से FIR संख्या 0053/ 2026 दर्ज की है।

*पंजीकृत धाराएं:*

➡️ अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है:

* धारा 115(2),

* धारा 351(1)

* धारा 352

पुलिस ने घटनास्थल (सुभाष कॉलोनी) का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed

Share