हरिद्वार। बेखौफ बदमाशों ने कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में घुसकर दो युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर भेजा गया।
राजीव नगर कॉलोनी ज्वालापुर निवासी शुभम ने पुलिस को एक तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने दोस्त हिमांशु के साथ ज्वालापुर रेलवे फाटक के पास किसी काम से गया था कि तभी वहां मोहित, रवि, अजय, रोहित, योगी ने उन्हें घेर लिया और गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों व चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमे उसका दोस्त हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने मोहित, रवि, अजय, रोहित, योगी निवासी झंडा चौक कनखल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ मेे जुटी हुई है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग