बदरीनाथ (चमोली)। बदरीनाथ धाम के गांधी घाट के पास मंगलवार को नहाते हुए नदी में पिता और पुत्र बह गये। जिसमें से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने पिता को बचा लिया है जबकि नदी के तेज बहाव में पुत्र लापता हो गया है जिसकी सर्चिंग की जा रही है।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बदरीनाथ धाम के गांधी घाट पर दो व्यक्तियों की बहने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर पिता को करीब 200 मीटर की दूरी पर जाकर बचा लिया गया किंतु दूसरा व्यक्ति नदी के तेज बहाव में लापता हो गया जिसकी एसडीआरएफ की टीम की ओर से सर्चिंग की जा रही है।
बताया कि पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि नदी में बहने वाले दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र थे जिसमें पिता को रेस्क्यू कर लिया गया जिनका नाम सुरेश चंद्र पुत्र केदारनाथ निवासी मलेशिया एवम लापता व्यक्ति का नाम डॉ. बलराज सेठी पुत्र सुरेश चंद उम्र 40 वर्ष निवासी मलेशिया जो अपने परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ दिनांक 14 सितम्बर को भारत आये थे। चारधाम की यात्रा करने के उपरांत मंगलवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे थे रेस्क्यू किए गए व्यक्ति सुरेश चंद्र विवेकानंद अस्पताल में उपचाराधीन है।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह