
पुलिस विभाग रुद्रप्रयाग से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए कार्मिक को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार द्वारा विदाई दी गई है।
मुख्य आरक्षी सन्दीप कुमार रावत निवासी जनपद पौड़ी गढ़वाल वर्ष 2001 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। इनके द्वारा जनपद हरिद्वार, देहरादून एंव रुद्रप्रयाग में अपनी सराहनीय सेवायें दी गयीं। प्रचलित वर्ष 2022 में ये मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत हुए
पुलिस विभाग में 21 वर्ष 02 माह 21 दिन की सराहनीय सेवा प्रदान करते हुये आज दिनांक 31.12.2022 को ऐच्छिक सेवा निवृत्ति लेकर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह के अवसर पर इनको शाॅल ओढ़ाकर, मार्ल्यापण कर प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो प्रदान किया गया।
सम्पूर्ण रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार इनके सुखी, समृद्ध एंव दीर्घायु जीवन की कामना करता है।
विदाई समारोह के अवसर पर इनके परिजन सहित श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग, श्री विमल रावत पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी, निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, प्रधान लिपिक, आंकिक, प्रभारी महिला हैल्पलाइन, लाइन सूबेदार सहित पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग