सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
हल्द्वानी। विजिलेंस ने लघु सिंचाई विभाग, खण्ड नैनीताल के अधिशासी अभियन्ता कृष्ण सिंह कन्याल को 50 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के मुताबिक डी श्रेणी के ठेकेदार ने 20 मई को एक शिकायती पत्र सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल कार्यालय में दिया।पत्र में कहा कि उसके द्वारा विकास खण्ड कोटाबाग के ग्राम सेलसिया में लघु सिंचाई खण्ड नैनीताल की योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में लगभग 450 मीटर के दस लाख रूपये लागत के गूल के निर्माण का ठेका लिया था।निर्माण कार्य पूर्ण होने पर भुगतान करने के एवज में कृष्ण सिंह कन्याल ने भुगतान की जाने वाली आठ लाख के 20 प्रतिशत के रूप में 1,60,000/- रू. रिश्वत की मांग की।विजिलेंस की टीम ने बुधवार को कृष्ण सिंह कन्याल को सीजन रिजार्ट कालाढूंगी परिसर से 50 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
राजधानी मे बेकाबू इनोवा कार ने मचाया तांडव, कई वाहनों को टक्कर मार घर की दीवार तोड़ पोर्च मे घुसी, करीब 6 लोगो को कुचला उनमे से एक की हुई मौत !
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया